फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घनेे कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक, 10 मीटर रही दृश्यता

Tue, 16 Dec 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घने कोहरे के साथ मंगलवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। कोहरे के कारण 10 मीटर से भी कम रही दृश्यता ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हाईवे व संपर्क मार्गों पर वाहनों को हेड लाइट जलाकर रेंगते हुए चलना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को आवागमन में हुई। उन्हें ठिठुरते हुए स्कूल जाने की परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे धूप निकलने के बाद ही धीरे-धीरे कोहरे का प्रकोप थमने के बाद लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम में अचानक हुए बदलाव से इसका सीधा असर जनजीवन पर भी दिखा। सीजन के पहले घने कोहरे के कारण अधिकांश लोगों को सुबह के समय आवागमन से जुड़े अपने कार्यक्रम को ठहराव देना पड़ा। जरूरी काम होने पर ही लोग घने कोहरे में स्वेटर व जैकेट पहनने के साथ सिर पर टोपी व कान में मफलर बांध कर घरों से निकले। शाम होते ही तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ने लगी। मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल के साथ कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक
मंगलवार को ठंड के तेवर कड़े होने के साथ ही ऊनी व गर्म कपड़ों के बाजार में भी रौनक बढ़ गई। दुकानों पर गर्म कपड़े, ऊनी रजाई और जैकेट की खरीदारी भी काफी बढ़ गई। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।
फसलों के लिए लाभदायक है कोहरा
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि अधिकतम तापमान के गिरने से गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा। किसान इस समय गेहूं की सिंचाई कर रहे हैं। कोहरा व सर्दी पड़ने से खेतों में नमी भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई का खर्च भी कम होगा। शुरुआत में सर्दी अच्छी पड़ी तो गेहूं के दाने का आकार बढ़ जाएगा। इससे किसानों को अच्छी उपज मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें