सुल्तानपुर। शहर में डेंगू पीड़ितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को 67 लोगों की जांच में 24 डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। 21 निजी अस्पताल और पैथोलॉजी में डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला।
शहर में मलेरिया विभाग की टीम ने लोगों की जांच की। जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल ने बताया कि रविवार को विभाग की टीम ने 67 लोगों की जांच की। उनमें 24 लोग एनएस-1 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि सर्दी बढ़ने से साथ डेंगू कमजोर पड़ रहा है।