फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जांच में 38 मिले डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू पर काबू पाने के लिए साफ-सफाई, फॉगिंग से लेकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच का सिलसिला जारी है। इसके बाद भी डेंगू नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और शहर में हुई 201 लोगों की जांच में 38 डेंगू पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल के लैब में 77 लोगों की जांच की गई। उनमें 30 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरी तरफ शहर में मलेरिया विभाग की टीम लगातार डेंगू की जांच कर रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल ने बताया कि एक टीम ने शहर में शिविर लगाकर 124 लोगों की जांच की है। जांच में आठ लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि डेंगू से पीड़ित मरीज तेजी से ठीक हो रहे है। मौसम बदलने के साथ डेंगू का प्रकोप कम हो जाएगा। इसके साथ ही शहर में साफ-सफाई कराई जा रही है। डेंगू पर काबू पाने के लिए नगर पालिका की तरफ से प्रतिदिन फॉडिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें