फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अलीगंज-कुड़वार रोड की शुरू हुई मरम्मत

विज्ञापन
अलीगंज से कुड़वार जाने वाले मार्ग की हो रही मरम्मत। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अलीगंज-कुड़वार मार्ग पर लंबे समय से आवागन में परेशानी झेल रहे लोगों को जल्द ही सहूलियत मिलेगी। दो करोड़ रुपये की लागत से 12 किलोमीटर की खस्ताहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के अलीगंज कस्बे से निकलकर बहमरपुर, बेला पश्चिम, राजापुर, सुगवापुर, धाराएं, मंगापुर होकर ब्लॉक मुख्यालय कुड़वार तक जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। ग्रामीणों ने सांसद व विधायक से इस सड़क की मरम्मत की मांग की थी। सड़क की दुर्दशा और उस पर होने वाली दुर्घटनाओं को अमर उजाला ने कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लोक निर्माण विभाग ने खबर का संज्ञान लेते हुए अलीगंज कस्बे से ब्लॉक मुख्यालय कुड़वार जाने वाली 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की मरम्मत का टेंडर निकाला था। अब सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया है। सड़क की मरम्मत होने से इस मार्ग पर राहगीरों को सहूलियत मिलेगी।
सड़क चौड़ी करने का भेजा गया प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग खंड-3 के अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में पांच पुलिया का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इंटरलॉकिंग ईटों की जगह पर तारकोल की सड़क बनाई जाएगी। अलीगंज कस्बे की तरफ से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें