फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

240 लोगों की जांच में 32 मिले डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
दरियापुर मोहल्ले में डेंगू की जांच करती टीम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल और शहर में 240 लोगों की जांच में सोमवार को 32 डेंगू पीड़ित मिले हैं। उधर निजी अस्पताल व पैथोलॉजी की जांच में सोमवार को भी डेंगू का एक मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए शासन ने गत शुक्रवार को गाइड लाइन जारी की थी। इसके तहत कोविड की तर्ज पर हर दिन डेंगू मरीजों की रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है। इसमें प्राइवेट पैथोलॉजी केंद्र भी शामिल किए गए हैं। एसीएमओ डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रविवार को 21 निजी अस्पताल व पैथोलॉजी केंद्रों पर एक भी मरीज डेंगू का नहीं मिला है। जिला अस्पताल के लैब टैक्नीशियन शेषनाथ ने बताया कि 171 लोगों की जांच में 30 डेंगू पॉजिटिव मिले। जिला मलेरिया विभाग की टीम ने शहर में 69 लोगों की जांच में जिसमें दो डेंगू पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें