फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से एक और मौत, जांच में मिले 44 पॉजिटिव

विज्ञापन
जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू से पीड़ित एक मरीज की शुक्रवार को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सरकारी से लेकर निजी अस्पताल डेंगू के मरीजों से भरे हैं। डेंगू पर काबू पाने के लिए डीएम से लेकर सीएमओ तक लगातार स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ बैठक कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके बाद भी हालात सुधर नहीं रहे हैं। शुक्रवार को 302 लोगों की जांच में 44 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

गोसाईंगंज क्षेत्र के इनायत नगर निवासी राजेंद्र सिंह (50) कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने उनकी जांच कराई थी। जांच में राजेंद्र डेंगू पॉजिटिव मिले थे। प्लेटलेट्स कम होने पर राजेंद्र को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक ने बुखार से पीड़ित 190 लोगों की डेंगू की जांच कराई। जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन शेषनाथ ने बताया कि जांच में 40 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल के निर्देश पर वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के एमजीएस चौराहे के पास शिविर लगाकर 59 लोगों की डेंगू की जांच की। जांच में चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अमहट में 29 और निरालानगर के सभासद सुधीर तिवारी के आवास पर शिविर लगाकर 24 लोगों की जांच की गई। हालांकि दोनों स्थानों पर कोई डेंगू पॉजिटिव नहीं पाया गया।
विज्ञापन

डीएम ने लिया डेंगू पीड़ितों का हाल
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे और वार्ड में भर्ती डेंगू के मरीजों को मिलने वाली चिकित्सीय सेवा के बारे में सीएमएस डॉ. एससी कौशल से वार्ता की। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में मरीजों को प्लेटलेट्स और दवाओं की कमी न होने पाए। डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित सफाई व एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की हिदातय दी। इसके साथ ही चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों की वार्डों में नियमित तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें