फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

247 लोगों की जांच में 42 डेंगू के मरीज मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी कतार। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को 247 लोगों की जांच में 42 डेंगू पीड़ित मिले हैं। सबसे खराब स्थिति शहर के विवेकनगर और करौंदिया मोहल्ले की है। इन मोहल्लों में डेंगू के मरीज सबसे ज्यादा मिल रहे हैं। डेंगू पीड़ितों से जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पताल तक भरे हैं। मंगलवार को छुट्टी के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 बजे ही बंद कर दिए जाने बहुत से बुखार पीड़ितों की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन बुखार और जुकाम से पीड़ित सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों की मंगलवार को भी भीड़ रही। अवकाश के चलते ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही खुली। सुबह 11 बजे तक 767 लोगों ने पंजीकरण कराया। इनमें से अधिकांश लोग बुखार से पीड़ित थे। चिकित्सक की सलाह पर 150 लोगों की डेंगू की जांच कराई गई। पैथोलॉजी में हुई जांच में 30 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके साथ ही मलेरिया विभाग के लैब टेक्नीशियन आरपी सिंह की टीम ने शहर के विवेकनगर मोहल्ले में 52 लोगों की जांच की जिसमें आठ डेंगू के मरीज मिले। सिरवारा रोड पर स्थित डीएफओ कार्यालय में लगाए गए शिविर में 15 लोगों की जांच की गई। उनमें एक व्यक्ति डेंगू से पीड़ित मिला। रामकली चौराहे के पास 40 लोगों की जांच में तीन लोग डेंगू पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें