फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के हालात पर मेनका गांधी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
सांसद मेनका गांधी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू के हालात पर सांसद मेनका गांधी ने भी मंगलवार को नाराजगी जताई। इससे पहले भाजपा विधायक जिले के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर पहुंची मेनका गांधी ने कहा कि मच्छरों से निजात दिलाने के लिए बहुत कम सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिला प्रशासन ने सुविधाओं का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया। इसकी वजह से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी। फॉगिंग शुरू होने पर सांसद ने डेंगू के नियंत्रण की उम्मीद जताई। इसके साथ ही डीएपी की कमी को देखते हुए सांसद ने संबंधित उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की। बताया कि दो दिन में डीएपी उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है। सांसद ने टूट रही निर्माणाधीन सड़कों को देखते हुए पुलिस को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें