फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में मिले डेंगू के 52 मरीज

विज्ञापन
कैंप लगाकर जांच करते चिकित्सक। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू से हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार को 297 लोगों की जांच में 52 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। एक साथ 52 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। जिला अस्पताल से लेकर शहर के अन्य प्राइवेट अस्पताल डेंगू के मरीजों से पटे पड़े हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में मरीजों से खचाखच भरी दिखी। बुखार से पीड़ित 187 मरीजों की चिकित्सक ने पैथोलॉजी में एनएस-1 डेंगू की जांच कराई। जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन शेषनाथ ने बताया कि जांच में 37 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल के निर्देश पर लैब टेक्नीशियन आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने रेलवे अस्पताल में कैंप लगाकर 70 लोगों की जांच की। जांच में 13 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही मेजरगंज स्थित प्राथमिक पाठशाला में 40 लोगों की जांच की गई। जांच में दो लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अब तक एक दिन में सर्वाधिक 52 नए डेंगू मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें