फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मासूम बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर के सरपतहा क्षेत्र के शेखपुर निवासी नासिर (28) शनिवार शाम अपनी पत्नी शेहराना खातून (25), तीन माह के बच्चे व दादी (70) के साथ बाइक से जिले के गोसाईंगंज के धूंधूं मदुरी गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। देर शाम जयसिंहपुर क्षेत्र के करिया बझना के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में नासिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम, पत्नी शेहराना खातून, दादी और दूसरी बाइक पर सवार मोहित गुप्ता (28) निवासी दियरा बाजार और रिंकू गुप्ता (40) निवासी खुटहन जिला जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहित गुप्ता, रिंकू गुप्ता और दादी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें