फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो मरीज मिले, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अभियाकलां गांव में लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया यगा है। डेंगू के प्रकोप को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अभियाकलां निवासी अमन शुक्ला (25) और आयुष मिश्रा (21) एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने उनकी डेंगू की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियाकलां निवासी भूपेश मिश्रा के बेटे आयुष मिश्रा को सप्ताह भर पहले बुखार हुआ तो उन्होंने सीएचसी में डेंगू की जांच कराई थी। सीएचसी की रिपोर्ट निगेटिव आई। मंगलवार तक बुखार कम नहीं हुआ तो उन्होंने बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर एक निजी चिकित्सक को दिखाया। बृहस्पतिवार को निजी पैथोलॉजी में हुई जांच मेंडेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भदैंया के एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई कर्मियों को दवा के छिड़काव के साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें