फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से घुसी एसयूवी, एक की मौत

विज्ञापन
चांदा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक एसयूवी सड़क पर खड़े मिनी ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। वाहन में फंसे दंपती और उसके बेटे को पुलिस ने बाहर निकाला लेकिन तब तक पति की मौत हो चुकी थी। घायल पत्नी व बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा चांदा क्षेत्र के ईशीपुर गांव के पास हुआ। चंदौली जिले के चंदवा क्षेत्र के चारी छावनी गांव निवासी राजेश कुमार सिंह (58) पिछले दिनों अपनी पत्नी सविता सिंह (55) और बेटे हितेश सिंह (25) के साथ एसयूवी से चार धाम की यात्रा पर निकले थे। यात्रा पूरी करके शुक्रवार की सुबह तीनों घर लौट रहे थे। एसयूवी ईशीपुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक मिनी ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही चांदा थाना प्रभारी रविकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वाहन में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजेश सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल सविता और बेटे हितेश को सीएचसी में भर्ती कराया है। हितेश ने बताया कि वह वाहन चला रहा था जबकि पिता बगल की सीट पर बैठे थे। मां पीछे की सीट पर बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें