फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू ने पसारे पांव, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू ने पांव पसार लिया है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक लोग तेजी से डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में 1200 लोगों की जांच में 47 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड को डेंगू वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार का जिम्मा दो फीजिशियन के कंधों पर है। लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
जिले में डेंगू की जांच के लिए जिला अस्पताल में पैथोलॉजी है। पैथोलॉजी में डेंगू की मु फ्त जांच होती है। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार अप्रैल से अब तक 1200 लोगों की डेंगू की जांच की गई है। जांच में 47 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

लगातार डेंगू के मरीजों में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड को डेंगू वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। डेंगू वार्ड में डॉ. राम धीरेंद्र और डॉ. दिनेश की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमएस डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मरीजों के बेड को मच्छरदानी से ढका गया है।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू के मद्देनजर जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। सीएचसी व पीएचसी पर सभी चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है।
स्वास्थ्य कर्मियों को हिदायत दी गई है कि ड्यूटी पर मौजूद रहें। यदि किसी सीएचसी अथवा पीएचसी पर चिकित्सक नदारद मिलेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्रों में नालियों में दवा का छिडक़ाव करने के निर्देश दिए गए हैं।
कूरेभार निवासी डॉ. यशवंत प्रसाद (40) को कई दिनों से बुखार था। जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर डॉ. यशवंत प्रसाद को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर की बिट्टन देवी (57) को बुखार और दर्द था। जिला अस्पताल में पिछले शुक्रवार को जांच में पता चला कि वे डेंगू पॉजिटिव हैं। बिट्टन को अस्पताल में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के अहिरौला गांव की रहने वाली सुदामा (35) पत्नी महेंद्र प्रसाद को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की सलाह पर सुदामा की डेंगू जांच की गई। डेंगू की जांच में सुदामा देवी पॉजिटिव पाई गई हैं। सुदामा देवी जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं।
जिला अस्पताल में डेंगू जांच के लिए कोई फीस नहीं ली जाती। मात्र एक रुपये का सरकारी पंजीयन कराना होता है। इसके बाद संबंधित चिकित्सक लक्षण के आधार पर डेंगू की जांच के लिए लिखते हैं। दूसरी ओर प्राइवेट पैथोलॉजी पर डेंगू की जांच के लिए आठ सौ रुपये से लेकर 1500 रुपये तक वसूल किया जाता है। इस जांच में रैपिड व एलाइजा जांच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें