फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोतवाल के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Wed, 28 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया/सुलतानपुर। कोतवाली देहात के सलाहपुर गांव की तमाम महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने पुलिस पर गोकशी करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। मंगलवार दोपहर देहात कोतवाल से नाराज सलाहपुर चाचपारा गांव की महिलाएं डीएम कार्यालय के सामने पहुंच गईं। बैनर लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महिला रीता देवी का पड़ोस के आरपी गुप्ता से जमीन को लेकर विवाद महीने भर पहले शुरू हुआ था। इसी दौरान रीता की एक गाय रात में मृत पाई गई । महिला ने विपक्षी पर गो हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी । पुलिस तहरीर की जांच की तो आरोप सही नहीं पाने की बात बताई गई। महीने भर बीतने पर महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। कोतवाल कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि आबादी की जमीन पर कब्जे के विवाद का मामला है। आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें