फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी

Fri, 29 Jan 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं जाम से मुक्ति के खिलाफ चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को फिर चला। शुक्रवार को बस स्टेशन व बढ़ैयावीर मोहल्ले में प्रशासन की जेसीबी दुकानों पर चली। अभियान के दौरान अस्थाई अतिक्रमण ढहा दिए गए। इसमें व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। विरोध में बस स्टेशन पर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं जाम से मुक्ति के खिलाफ प्रशासन की ओर से शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को फिर चला।

एसडीएम सदर रतीभान वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह की मौजूदगी में अतिक्रमण पर जेसीबी गरजी। बस स्टेशन व बढ़ैयावीर मोहल्ले में जेसीबी से दुकानों के सामने व सड़क से अस्थाई अतिक्रमण ढहा दिए गए। अतिक्रमण विरोधी अभियान में बस स्टेशन व बढ़ैयावीर से दर्जनों अस्थाई दुकानें हटाई गईं। इसमें व्यापारियों को हजारों का नुकसान हुआ है। कुछ अस्थाई दुकानें अभियान में नष्ट कर दी गईं।

हालांकि प्रशासन की चेतावनी पर कुछ दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया था। स्वयं अपना अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। अभियान के विरोध में बस स्टेशन पर दुकानें बंद रहीं। इस दौरान अधिकारियों से व्यापारियों की कुछ नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर पालिका व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी व इंजीनियर भी मौजूद रहे। एसडीएम के मुताबिक अतिक्रमण हटाओ अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें