फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुर्गा पूजा महोत्सव में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त रखने की उठी मांग

Fri, 19 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट में बुधवार को केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के साथ बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम व एसपी के सामने बिजली व अन्य समस्याओं को दूर कराने की मांग उठी। साथ ही मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस लगाने की जरूरत पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने केंद्रीय पूजा समिति व अन्य समितियों के सदस्यों की ओर से आए सुझावों को दर्ज कराते हुए संबंधित अधिकारियों को दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी व नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व अन्य धर्म गुरुओं से पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग मांगा।
कलश स्थापना, दुर्गा पूजा प्राण प्रतिष्ठा, महाष्टमी, महानवमी व दशहरा के आयोजनों के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने पूजा समितियों से पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। इस दौरान पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम का आश्वासन दिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने उपजिलाधिकारियों को पीस कमेटी की बैठक सभी तहसीलों में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

त्योहारों को देखते हुए साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, यातायात, परिवहन व अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के डीएम ने निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ अंकुर कौशिक, मौलाना लतीफ, अमर बहादुर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें