फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राहुल गांधी के वॉयस सैंपल के मिलान की मांग

Thu, 12 Mar 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान देने के आरोप से जुड़े मानहानि के मुकदमे में बृहस्पतिवार को परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र ने अर्जी दी। उन्होंने सांसद राहुल गांधी का वाॅयस सैंपल लेकर पूर्व में दाखिल उनकी वाइस क्लिप से उसके मिलान कराने की मांग की है। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने इस मामले में परिवादी की अर्जी पर राहुल गांधी के अधिवक्ता से आपत्ति मांगी है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने साल 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में परिवादी पक्ष की गवाही पूरी हो जाने के बाद अदालत ने पिछली पेशी पर बयान दर्ज करने के लिए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को तलब किया था। अदालत के आदेश पर राहुल गांधी ने एमपी-एलएलए कोर्ट में हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें