फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार्रवाई की मांग, युवक के शव का अंतिम संस्कार से इन्कार

Tue, 07 Jul 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रवि (फाइल फोटो)। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
कुड़वार। शहर से सटे चुनहा इलाके में गत 28 जून को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बल्दीराय के वलीपुर निवासी रवि (18) की सोमवार रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव के अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रवि अपने नाना नन्हकऊ के घर कुड़वार के बहुबरा गांव में बचपन से रहता था। गत 28 जून की रात 09:30 बजे वह खरोहवा निवासी गौतम और राजेश के साथ बाइक से बिना बताए कहीं निकले थे। रात में चुनहा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। परिजनों को 29 जून की सुबह पता चला कि रवि सड़क दुर्घटना में घायल है तो उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रवि को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहां सोमवार रात रवि की मौत हो गई। रात में शव लेकर परिजन घर पहुंचे। रवि के मामा के पुत्र अजीत ने मंगलवार को कुड़वार पुलिस को सूचना दी। कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि जानकारी मिली है, परिजनों को समझाकर बुधवार को अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

गमजदा हुए परिजन
रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां की मौत के बाद सभी भाई ननिहाल बहुबरा में रहते थे। उनके पिता रमेश गांव सेमती वलीपुर में रहते हैं। रवि की मौत से परिजन गमजदा हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें