फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गंगा दशहरा मेले की तैयारियों पर विचार-विमर्श

Thu, 07 May 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चारू निगम को आमंत्रण पत्र देते व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ के धोपाप में प्रस्तावित ऐतिहासिक गंगा दशहरा मेला, कलश यात्रा व श्रीराम कथा के सफल आयोजन के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री रवींद्र ने बताया कि गोमती नदी तट पर स्थित धोपाप में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा दशहरा पर स्नान करने पहुंचते हैं। कार्यक्रम के तहत 18 मई को कलश यात्रा, 19 से 25 मई तक श्रीराम कथा और 26 मई को मुख्य स्नान पर्व व मेला आयोजित होगा। मांगपत्र में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, घाट व सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता, प्रसाधन, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, खोया-पाया केंद्र व गोताखोरों की तैनाती की मांग उठाई गई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम से महिला पुलिस, पीएसी और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भी दिया। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, राजेश अग्रहरि और जयप्रकाश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें