फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बसपा की बैठक में चुनाव तैयारियों पर मंथन

Thu, 30 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लंभुआ के एक मैरिज लॉन में आयोजित बहुजन समाज पार्टी की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
लंभुआ। बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को लंभुआ में एक मैरिज लॉन में बसपा जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र अंबेडकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि पार्टी अब बूथ स्तर से काम करेगी। हर बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर मतदाता सूची, जनसंपर्क और सोशल मीडिया तीनों मोर्चों पर काम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमेठी एवं वर्तमान जिला संयोजक नन्हे सिंह चौहान, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राम नयन गौतम, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मेवालाल भास्कर, सिद्धनाथ गौतम, विनोद सिंह, राम पदारथ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें