फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पीयूष गोयल से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल

Mon, 25 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग पीयूष गोयल से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने स्क्रैप, लोहा, मोबाइल फोन, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, औद्योगिक उत्पाद व प्रसाधन सामग्री सहित कई अन्य वस्तुओं और सेवाओं पर लागू 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर पांच प्रतिशत किए जाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि जो वस्तुएं भारत में बन रही हैं, उन पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाई जाए और विदेश में निर्मित वस्तुओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी रहने दिया जाए।
केंद्रीय मंत्री ने व्यापारियों के सुझाव पर विचार करने की बात कही है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के साथ जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि, उन्नाव के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, अंबेडकर नगर के प्रभारी राकेश अग्रहरि, प्रतापगढ़ के प्रभारी अजय जायसवाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें