फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे के लिए सील की गई रेलवे स्टेशन की डीजल लॉबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन यार्ड के डीजल लॉबी में कार्यरत लोको पायलट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बुधवार को स्टेशन यार्ड की डीजल लॉबी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। लॉबी में कार्यरत अन्य 29 रेलवे कर्मियों का एंटीजन टेस्ट करवाया गया है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

कोइरीपुर नगर पंचायत के हनुमाननगर वार्ड निवासी मो. यूसुफ (29) सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन यार्ड की डीजल लॉबी में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को पीपी कमैचा स्वास्थ्य केंद्र पर की गई जांच में यूसुफ कोरोना पॉजिटिव निकले। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेल अधिकारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उनके निर्देश के बाद डीजल लॉबी को बुधवार को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
लॉबी में कार्यरत अन्य 29 रेलवे कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट करवाया गया है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिल सकी है। कुछ रेल कर्मचारियों ने बताया कि संक्रमित लोको पायलट की तबीयत कई दिनों से खराब थी। स्टेशन पर वे कई कर्मचारियों के संपर्क में भी आए थे। उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता देर से चला। फिलहाल डीजल लॉबी में कार्य करने के लिए पूरे ऑफिस को हर छह घंटे पर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतीक्षालय में शिफ्ट किया गया ऑफिस
लोको पायलट के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। लॉबी ऑफिस को अस्थाई रूप से प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित प्रथम श्रेणी के प्रतीक्षालय में शिफ्ट किया गया है। आगामी 48 घंटे तक यहां से जुड़े जरूरी कार्य अस्थाई ऑफिस से कराए जाएंगे। अन्य कार्यों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन

- एसएन चौरसिया, मुख्य कर्मी दल नियंत्रक, डीजल लॉबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें