फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सराफा डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में बचाव पक्ष ने मांगा मौका

Sun, 09 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी के ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती से जुड़े गैंगस्टर के मुकदमे में फाइनल बहस में बचाव पक्ष की तरफ से अवसर देने की मांग की गई। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने बचाव पक्ष की बहस के लिए 11 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर निवासी आरोपी विपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनय शुक्ल, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव, अंकित यादव, अरबाज, फुरकान के खिलाफ कोतवाली नगर के तत्कालीन थाना प्रभारी ने एक मई 2025 को गैंगस्टर की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र पेश किया गया है। इस प्रकरण में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है, जबकि बचाव पक्ष की बहस होनी बाकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें