फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ड्रग वेयरहाउस के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Mon, 24 Nov 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार विकास खंड के सुदनापुर में बने नए ड्रग वेयरहाउस का राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को आंशिक तौर पर खामियां मिलीं हैं। बताया गया कि खामियां दूर होते ही वेयर हाउस स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। नया भवन मिलने से सरकारी अस्पतालों को आपूर्ति होने वाली दवाएं सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी किराये पर एक भवन लेकर ग्रामीण क्षेत्र की दवाओं का भंडारण किया जा रहा है। इससे होने वाली दिक्कतों को देखते हुए विभाग ने ड्रग वेयर हाउस बनाने की मांग की थी।
कूरेभार के सुदनापुर में निशुल्क जमीन मिलने पर शासन ने इसके निर्माण की स्वीकृति दी थी।
9.17 करोड़ रुपये से कार्यदायी संस्था आवास एवं विकास परिषद, अयोध्या ने इसका निर्माण कराया है।
बीते जून में कार्यदायी संस्था ने भवन तैयार करते हुए स्वास्थ्य विभाग को वेयरहाउस अपने कब्जे में लेने का पत्र भेजा था। इस पर लखनऊ की राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की टीम ने भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं व निर्माण कार्य को परखा। इस दौरान मामूली खामियां मिली थीं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता केआर राजन ने बताया कि खामियों को दूर कर दिया गया है। सामानों को रखने के संबंध में टीम ने कुछ बिंदु इंगित किए थे। उसे दुरुस्त करके नई रिपोर्ट भेजी जा रही है। जल्द ही इसका स्थानांतरण स्वास्थ्य विभाग को करने की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें