सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में पूर्व विधायक संतोष पांडेय से जुड़े दो मामले में बुधवार को बहस पर सुनवाई के लिए तिथि नियत थी। इस मामले में बहस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने दोनों मामले में बहस के लिए चार मई की तारीख तय की है।
लंभुआ विधानसभा के तत्कालीन उड़न दस्ता प्रभारी संदीप सिंह ने कोतवाली देहात थाने में तीन फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी संतोष पांडेय व उनके समर्थकों के खिलाफ बिना पूर्व अनुमति के सरकारी विद्यालय में मीटिंग बुलाने के आरोप में पहली प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी संदीप सिंह ने संतोष पांडेय व उनके समर्थकों के खिलाफ बिना अनुमति के रोड शो निकालने के आरोप में 24 फरवरी 2022 को कोतवाली देहात थाने में दूसरी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों मामला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, जिसमें कई तिथियों से बहस की कार्रवाई लंबित चल रही है।