फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
अस्पताल में प्रदर्शन करते ग्रामीण व तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को भर्ती कराई गई एक प्रसूता की शाम को हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने प्रसूता को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन प्रसूता को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने चिकित्सक और अन्य स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नगर कोतवाल ने परिजनों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

शहर के पांचोपीरन निवासी निकहत खातून (35) पत्नी मोसीन खां गर्भवती थीं। परिजनों के अनुसार सुबह 10 बजे प्रसव पीड़ा उठने पर निकहत खातून को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर लिया। आरोप है कि शाम पांच बजे निकहत की हालत बिगड़ने पर एक चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
परिजन निकहत को लेकर शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बताया कि निकहत की मौत हो चुकी है। उसके बाद परिजन शव लेकर शाम सात बजे जिला महिला अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। विवाद बढ़ने पर सीएमएस डॉ. वीके सोनकर ने पुलिस को बुला लिया। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय कई पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मृतका के परिजनों को समझाया, लेकिन वे चिकित्सक और अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। रात तक परिजन जिला महिला अस्पताल में जमे थे। कोतवाल ने बताया कि परिजन तहरीर देंगे तो जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

गर्भ में हो चुकी थी शिशु की मौत : सीएमएस
सीएमएस डॉ. वीके सोनकर ने बताया कि निकहत खातून जब अस्पताल आई थी तो उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो चुकी थी। डॉ. शबा जमाल ने निकहत को देखा। निकहत की हालत खराब हो रही थी। इसलिए शाम पांच बजे ही उसे डॉ. शबा जमाल ने रेफर कर दिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें