सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी राजमणि पाठक (35) को रविवार की शाम सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह देख आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन तब क वाहन चालक फरार हो चुका था। सूचना पर परिवारीजन राजमणि को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि मुसाफिरखाना बाजार के पास राजमणि की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।