सुल्तानपुर। गोसाईंगंज के महमूदपुर गांव निवासी राजकुमार निषाद (20) का शव मंगलवार की दोपहर घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।