सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी राम आसरे (49) मंगलवार की सुबह आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए साइकिल से पोस्ट ऑफिस जा रहे थे। दुर्गापुर-लंभुआ मार्ग पर स्थित परसरामपुर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना में राम आसरे की मौके पर ही मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने आधार कार्ड से राम आसरे की पहचान की और परिवारीजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।