सुल्तानपुर। सवारियों से भरे टेंपो को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो के चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी मोहम्मद अतीक (40)टेंपो चालक था। मंगलवार को मोहम्मद अतीक टेंपो पर सवारियां बैठाकर कूरेभार जा रहा था। रास्ते में बाबूगंज नहर के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक अतीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सवारियां बाल-बाल बच गईं।