फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जिले में 129 लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में अप्रैल व मई माह के दौरान कोरोना महामारी से 129 लोगों ने दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग में इन लोगों की मौतों का विवरण दर्ज है। इनमें से महज 27 कर्मचारियों का मुआवजा पाने के लिए आवेदन पहुंचा है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जून है। वहीं, नगर पालिका के डेथ रजिस्टर में विभिन्न वजहों से 142 लोगों की मौत होने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक कोविड-19 से प्रभावित कई लोगों ने जान गंवाई हैं। अप्रैल व मई माह के दौरान कोरोना महामारी से 129 लोगों के मरने का उल्लेख स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों में किया गया है। मरने वाले परिवारों में से केवल 27 लोगों का मुआवजा प्राप्त करने के लिए अभी तक आवेजन पत्र प्राप्त हुआ है। ये सभी कर्मचारी हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. राधा बल्लभ ने बताया कि अप्रैल व मई माह के दौरान 129 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इसकी पूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करवाई गई है। मरने वाले लोगों के परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन पत्र का विवरण जिला प्रशासन के पास है।
नगर पालिका के डेथ रजिस्टर में दर्ज है 142 लोगों की मौत
सुल्तानपुर। दो महीनों में नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न कारणों से 142 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। डेथ रजिस्टर के आंकड़े यही बयां कर रहे हैं। अप्रैल महीने में विभिन्न कारणों से 55 लोगों की जान गई। वहीं मई महीने में विभिन्न कारणों से सर्वाधिक 87 लोगों की जान गई। इस प्रकार से दो महीने में डेथ रजिस्टर में 142 लोगों की मृत्यु का आंकड़ा दर्ज किया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि वार्डों से मिली जानकारी के आधार पर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है। जिन लोगों की मृत्यु पिछले दो महीनेे के दौरान दर्ज की गई, उनके परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें