फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के बिरौली गांव निवासी अमन मिश्र (22) अपने भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए गांव के ही आशीष सिंह (24) के साथ प्रयागराज गया था। दोनों बुधवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। कूरेभार क्षेत्र के पटना चौराहे के पास रात 12 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे तीन घंटे तक दोनों तड़पते रहे। बृहस्पतिवार की भोर में तीन बजे आशीष को होश आया तो उसने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। अमन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें