फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहा, महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। मलबे में महिला समेत तीन लोग दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी बल्दीराय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रैंचा गांव की रहने वाली जनकलली (40) का कच्चा मकान है। बुधवार की देर शाम जनकलली परिवार के अन्य लोगों के साथ मकान में मौजूद थी। अचानक मकान भर-भराकर ढह गया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मकान के मलबे को हटाकर जनकलली, अनामिका (10) और रामानंद (15) को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए तीनों को सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें