फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। पांडेपुर गांव के पास बुधवार की सुबह ट्रक और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रेलर में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पांडेपुर गांव के पास हाईवे पर बुधवार की सुबह ट्रक व ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे ट्रेलर चालक शेषमणि द्विवेदी (42) निवासी मुसाफिरखाना जिला अमेठी और खलासी विजय सिंह (40) निवासी रायबरेली को बाहर निकाला गया। तब तक शेषमणि की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना में घायल विजय सिंह को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें