फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। साइकिल से बाजार जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सीओ बल्दीराय ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी मोहम्मद अमीन (65) बृहस्पतिवार को साइकिल से बाजार जा रहे थे। वे सहरी गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में अमीन की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से नाराज ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि उच्चाधिकारी मौके पर आएं और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराएं।
हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय विजयमल यादव कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। सीओ के आदेश पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के भतीजे याकूब की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें