फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईस्कूल-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी

Fri, 11 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रहे जिले के छात्र-छात्राओं को राहत मिली है। परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि अब 28 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे आवेदन से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को एक और मौका मिल गया है।
विज्ञापन

संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी इस तिथि तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। संस्थागत परीक्षार्थियों से प्राप्त शुल्क कोषागार में 28 सितंबर तक जमा होगा। विद्यालयों को शुल्क जमा करने की सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
छात्र-छात्राओं के परीक्षा संबंधी विवरण 30 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। प्रधानाचार्य अपलोड किए गए विवरण की चेकलिस्ट से जांच करेंगे। त्रुटि मिलने पर एक से छह अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक संशोधन किया जा सकेगा। इसके बाद कोई नया संशोधन स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन

फोटोयुक्त नामावली भेजनी होगी
पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली 15 अक्तूबर तक परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजनी होगी। संबंधित कोषपत्र की एक-एक प्रति भी साथ में भेजी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र छात्र आवेदन से वंचित न रहे। किसी विद्यार्थी के वंचित रहने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय होगी।

पिछले वर्षों का पंजीकरण
जिले में पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए 79,666 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल के 39,785 और इंटरमीडिएट के 39,881 परीक्षार्थी शामिल थे। वर्ष 2025 की परीक्षा में हाईस्कूल के 39,815 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इंटरमीडिएट के लिए 40,296 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। यह आंकड़े जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी का रुझान दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें