फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घर से लापता महिला का गोमती नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र के सलाहपुर गांव से होकर गुजरी गोमती नदी में बुधवार को ग्रामीणों ने एक महिला का शव उतराता देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

इस बीच पहुंचे नगर के पांचोपीरन गांव के मोहम्मद अजीमुल माली ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी खुर्शीदा बानो के रूप में की। बताया कि तीन दिन पहले उनकी पत्नी अजीमुल सुबह टहलने निकली थीं जिसके बाद घर नहीं लौटीं। पत्नी की तलाश करने के बाद कोतवाली नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें