फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्कूल पहुंचे डीम, बच्चों की क्लास ली

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बच्चों को पढ़ाते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार के अंगनाकोल के प्राथमिक विद्यालय का जायजा लेने पहुंचे डीएम रवीश गुप्ता मंगलवार को फिर शिक्षक की भूमिका में दिखे। उन्होंने छात्रों को करीब आधे घंटे तक गणित व विज्ञान विषय पढ़ाया।
विज्ञापन

छात्रों से उन्होंने सवाल पूछा और उसे ब्लैक बोर्ड पर हल किया। अंग्रेेजी के प्रश्न पूछकर बच्चों को उत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चे बिना ड्रेस के दिखे। पूछताछ में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि खाते में पैसा भेजा गया है लेकिन अभिभावकों ने ड्रेस नहीं खरीदी। इस पर डीएम ने ऐसे छात्रों के अभिभावकों की सूची बनाते हुए कार्रवाई का निर्देश संबंधित को दिया है। निरीक्षण में साफ-सफाई, एमडीएम, बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति देखी। शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें