सुल्तानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र के महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतका के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे।
ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर पहुंची चांदा पुलिस ने छानबीन की है। जीआरपी थानाध्यक्ष अनूूप कुमार वर्मा ने बताया कि करीब 22 वर्षीया मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
बाइक सवार बदमाशों ने हमलाकर 25 हजार लूटे
गौरीगंज। मुंशीगंज क्षेत्र के पूरे लोहारन मजरे गरथोलिया निवासी रामहरख शनिवार सुबह अपने बीमार मामा को देखने जिला अस्पताल गौरीगंज जा रहे थे। गौरीगंज-सुलतानपुर रोड परपांडेयपुर गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने राम हरख पर डंडों से हमला बोल दिया।
मारपीट के बाद बदमाशों ने रामहरख के पास मौजूद 25 हजार रुपये छीन लिए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल रामहरख को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद रामहरख ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश यादव ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)