करौंदीकलां। दो दिन पूर्व घर से दवा लेने निकले एक बुजुर्ग का शव मंगलवार की सुबह रमसापुर गांव के पास जंगल में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता पाया गया।
विज्ञापन
पड़ोसी जिले जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवाली अंगनू प्रजापति (65) रविवार को घर से दवा लेने के लिए क्षेत्र के गायत्री नगर बाजार गए थे। जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सोमवार को अंगनू के परिवारीजनों ने खुटहन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार की सुबह करौंदीकलां थाना क्षेत्र के रमसापुर गांव के जंगल में रस्सी के सहारे पेड़ से अंगनू का शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।