फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर महानपुर गांव के पास सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। युवक के सिर तथा माथे पर चोट के निशान थे। उसके बाएं हाथ का पंजा कटा था।
विज्ञापन

पखरौली स्टेशन मास्टर ने कोतवाली देहात थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके करीब छह घंटे बाद मृतक की शिनाख्तनगर क्षेत्र के करौंदिया मोहल्ला निवासी सुबोध दूबे के पुत्र सत्यम दूबे (22) के रूप में हुई है। देहात कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि फोटो से परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। घटना की जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें