फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला हत्या कर फेंका गया युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मीरामानिकपुर गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव कुएं में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर कुएं में शव फेंका गया है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के मीरामनिकपुर गांव के बाहर स्थित कुएं में बुधवार को खेत गए ग्रामीणों ने एक शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय लालचंद्र चौधरी फोरेंसिक टीम प्रभारी विजय कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस कर्मियों ने कुएं से शव को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल के नमूने एकत्र किए। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। पुलिस ने आस-पास गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि तीन-चार दिन पहले युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस को युवक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसमें सिम नहीं लगा था। एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें