फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र खोदकर निकाला युवती का शव

विज्ञापन
कब्र से शव को बाहर निकालते लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के एक निजी अस्पताल में तीन हफ्ते पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकाला गया। चिकित्सकों के पैनल ने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया।
विज्ञापन

गोसाईंगंज क्षेत्र के फतेहपुर संगत निवासी शिव प्रसाद निषाद की पुत्री ज्याति (22) को छह सितंबर को सर्दी के साथ ही बुखार था। परिजन ज्योति को रात में गोलाघाट के पास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। आरोप है कि ज्योति को चिकित्सक लिफ्ट से दूसरे तल पर ले गए, जहां उसकी कुछ देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। गत मंगलवार को परिजन निषाद समुदाय के लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन किया।
परिजनों की मांग पर पुलिस ने निजी अस्पताल के संचालक व अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। बृहस्पतिवार को एसडीएम जयसिंहपुर संजीव कुमार और सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह की मौजूदगी में फतेहपुर संगत गांव में कब्र को खोदकर ज्योति का शव बाहर निकाला। चिकित्सकों के पैनल ने दोबारा शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें