फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहर में मिला बहन के घर गए युवक का शव

Sat, 09 Aug 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। बहन की ससुराल गए युवक का शव शुक्रवार भोर नहर में उतराता मिला। भरथुआ निवासी श्रीप्रकाश (27) बुधवार को अपनी बहन की ससुराल मालापुर, कादीपुर गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह नित्यक्रिया के लिए नहर की तरफ गया था। काफी देरतक वापस नहीं आने पर रिश्तेदार ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। भरथुआ से उसके घर वाले भी पहुंच गए। शुक्रवार सुबह रुधौली, सरपतहा, जौनपुर के पास नहर में श्रीप्रकाश का शव उतराता मिला।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। भाइयों में अजय कुमार उर्फ प्रवीण कुमार, विजय कुमार, विनय कुमार के अलावा पिता रामदास व मां केशरा देवी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें