अमहट। दुबई में 12 सितंबर को अमहट निवासी मोतहर हसन खान (46) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मोतहर दुबई में निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
मोतहर के मोबाइल नंबर पर 12 सितंबर से संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। दुर्घटना के दो दिन बाद घरवालों को उनकी मृत्यु के बारे में पता चल सका। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोतहर का शव दुबई से भारत भेजा गया। शनिवार दोपहर उनका शव अमहट स्थित आवास पर पहुंचा। शव पहुंचने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी आरफा बानो, चार पुत्रियों इलहाम जहरा, अहदिया जहरा, रहमत बतूल व सुगरा बतूल का रो-रोकर बुरा हाल है। हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खान ने बताया कि शव को हुसैनिया नौतामीर अमहट के पास कब्रिस्तान में दफनाया गया। (संवाद)