सुल्तानपुर। कटका खानपुर के पास स्थित एक स्कूल के समीप शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। स्कूल के प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार युवक पिछले कई महीने से विक्षिप्त हालत में इधर-उधर घूमता रहता था।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका खानपुर के पास एक स्कूल है। शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह ने इसकी सूचना द्वारिकागंज चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा को दी।
सूचना के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि मृतक कई महीने से इधर-उधर घूमता रहता था और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।