फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गिलौला। ग्राम पंचायत मनसुखा निवासी चौधरी पांडेय (45) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में उनके गांव के पास सरयू नहर माइनर के पास लगे बबूल के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने उनका शव देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चौधरी पांडेय सोमवार रात खाना खाने के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन रात भर उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सीओ भरत पासवान, थाना प्रभारी आशीष कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि हर पहलू की जांच की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें