फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के खेत में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कुटी मवैया रहमतगढ गांव में मंगलवार की शाम से लापता एक अधेड़ का शव बुधवार की सुबह धान के खेत में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के कुटी मवैया रहमतगढ गांव निवासी सत्यनाम (45) पुत्र रामफेर मंगलवार की शाम से लापता थे। परिवारीजन रात भर सत्यनाम को तलाशते रहे , लेकिन उनका पता नहीं चला।
बुधवार की सुबह गांव में ही धान के खेत में ग्रामीणों ने सत्यनाम का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें