सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के जफरापुर गांव में रविवार की शाम खेत गए ग्रामीणों को बाग में एक किशोर का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका दिखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव की शिनाख्त नीरज (16) पुत्र हीरालाल निवासी जफरापुर थाना गोसाईंगंज के रूप में की गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)