सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर स्थित लोहरामऊ गांव के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं कर सके। ग्रामीणों के मुताबिक युवक का सिर धड़ से अलग था। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली देहात की पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।